आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट कार्य पर अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह सम्मानित
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में दिया सम्मान, प्रमुख सचिव व सीईओ रहे मौजूद
उतरौला (बलरामपुर) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर जनपद को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला है।इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सीईओ आयुष्मान भारत भी उपस्थित रहे।
जनपद में आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और ABDM के क्रियान्वयन में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है। सम्मान मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हर्ष का माहौल है।