Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हत्या की घटना के 02 वांछित अभियुक्त, अभियुक्ता गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर।दिनांक 22.1.2026 को वादी गणेश प्रताप सिंह पुत्र स्व0 शिव सिंह निवासी ग्राम-अहिरौली बुजुर्ग थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा तहरीर दी गई कि वादी के चचेरे भाई आशीष सिंह पुत्र राम सिंह की शादी दिनांक 25-06-2020 को अल्का सिंह पुत्री ओमप्रकाश सिंह निवासी ग्राम-बंजरिया सूबी थाना दुबौलिया जिला बस्ती के साथ हुई थी। लगभग तीन वर्ष तक हिन्दू रीति-रिवाज से जीवन व्यतीत किया, परन्तु तीन वर्ष बाद दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान अंकित यादव पुत्र गौरी शंकर यादव निवासी निकट मसकनवा जिला गोण्डा जो दाँत की क्लीनिक मनकापुर में चलाता है, के सम्पर्क में आकर अल्का सिंह व अंकित यादव दोनों फरार हो गये, जो पति-पत्नी की तरह लगभग डेढ़ वर्ष साथ रहे। इसी दौरान दोनों एक राय होकर योजना के तहत अल्का सिंह, आशीष सिंह के घर लगभग एक माह से रह रही थी। इसी बीच प्रॉपर्टी की लालच में आकर अल्का सिंह व अंकित यादव ने एक राय होकर आशीष सिंह को दिनांक 11-01-2026 को रात में जहर दे दिया। वादी की चाची के बुलाने पर आशीष सिंह को इलाज हेतु PHC रेहरा, जिला अस्पताल बलरामपुर, गोण्डा व लखनऊ लोहिया अस्पताल ले गया, जहाँ पहुँचते ही मृत्यु हो गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 23/26 धारा 105 BNS पंजीकृत किया गया था, दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त की धारा 105 बीएनएस को धारा 103(1)बीएनएस में तरमीम किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत हुयी उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में आज दिनांक 9.10.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 23/26 धारा 105 बीएनएस तरमीम धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तगण अंकित यादव पुत्र गौरीशंकर यादव निवासी कुली बनकट थाना छपिया जनपद गोण्डा ,अल्का सिंह पुत्री ओमप्रकाश सिंह निवासी बंजरिया सूबी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.