Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, युवती पांच से छह माह की गर्भवती है। मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के मुस्लिमडीह मनकी गांव निवासी मुस्ताक पुत्र सुभान पर युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद जब उसके परिजनों ने आरोपी के घरवालों से शादी की बात की तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता के भाई ने आठ अक्टूबर को गौरा चौराहा थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 121/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 में मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने शुक्रवार को आरोपी मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दुर्विजय, कांस्टेबल नितिन चौराहा और कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.