पुलिस ने चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चुराएं गया ऑटोमैटिक स्टेबलाइजर बरामद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14.10.2026 को थाना कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा ग्राम जनुका बारम क्षेत्र से अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र राम सुमिरन, निवासी ग्राम जनुका बारम, कोतवाली उतरौला, बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 141/2026, धारा 305A/331(4)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी के अभियोग में अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी गया।ऑटोमैटिक स्टेबलाइजर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।