कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया श्री राम विवाह बारात की झांकी
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
मौर्या गंज बलरामपुर। शारदीय नवरात्रि में चल रहे राम लीला के पांचवे दिन राम विवाह के कार्यक्रम के अंतर्गत मौर्या गंज दुर्गा पांडाल से चलकर पाण्डेय गंज होते हुए नया नगर बाजार एवं बनरचतवा होकर बारात की झांकी पुनः मौर्या गंज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस आई। जिसमें क्षेत्र के बूढ़े, बच्चे एवं नौजवानों ने काफी संख्या में बारात की झांकी में भाग लिया। बारात निकलने के बाद क्षेत्र में जगह जगह ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। बारात की झांकी निकलने के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला और राम लक्ष्मण को निहारते रहे।इस मौके पर पुलिस बल के जवान उप निरीक्षक राहुल यादव, उप निरीक्षक समर बहादुर सिंह,कास्टेबल राहुल सिंह, शिव करन, आदित्य नाथ यादव समेत राम लीला कमेटी के अध्यक्ष मस्त राम मौर्य, राम नेवास राजभर प्रधान प्रतिनिधि देवारी खेरा, गुलाब सिंह एवं काफी संख्या में अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहें। राम लीला कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस बल के जवानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में बारात की झांकी को निकाला गया और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न करवाया गया।