किसान की बेटी बनी सहायक शिक्षिका, क्षेत्र में खुशी की लहर
रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर
रेहराबाजार, शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के ग्राम सभा विशुनपुर खरहना के मजरा हनुमानपुरवा निवासी अर्चना पटेल ने यूपी एलटी ग्रेट का परीक्षा पास कर राजकीय विद्यालय के लिए सहायक शिक्षक पद पर चयन हुआ है ,जिसका परीक्षा परिणाम शनिवार शाम को जारी हुआ,सहायक शिक्षक पद पर चयनित अर्चना पटेल ने बताया कि गृह विज्ञान विषय के लिए 119 वी रैंक पर चयन हुआ है ,हमने क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा,हाई स्कूल एवं इण्टरमीडियट बेगम हाजी इस्माइल वालिका इण्टर कॉलेज सादुल्लाहनगर से और बी ए ,बी एड राम तीर्थ चौधरी पीजी कॉलेज उतरौला से कर घर पर आनलाइन तैयारी किया ,8 से 10घंटा प्रतिदिन पढ़ाई की ,पिता रामकुंवर वर्मा किसान है ,और माता उषा देवी वर्मा गृहणी है ,अर्चना पटेल से एक भाई शैलेन्द्र पटेल बड़े हैं और सतेन्द्र पटेल ,राघवेंद्र पटेल छोटे हैं ,गांव /किसान की बेटी की सफलता पर विधायक रामप्रताप वर्मा ,जिला महामंत्री भाजपा महेन्द्र पांडे ,ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह ,रामजन्म वर्मा , केशरी प्रसाद शुक्ला , ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।