Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बड़ा हादसा टला! हुसैनाबाद चौकी पुलिस की तत्परता से बची पांच युवकों की जान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर मानापर

*मानापार बहेरिया में पानी से भरे करीब 6 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बोलेरो, चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय और पुलिस टीम ने दिखाई सूझबूझ

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार अंतर्गत पुलिस चौकी हुसैनाबाद ग्रंट क्षेत्र के मानापार बहेरिया में शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बहराइच से दीदार करके बोलेरो गाड़ी से लौट रहे पांच युवक मानापार बहेरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अचानक हादसे का शिकार हो गए। उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे करीब 6 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो में रिजवान, मिसबाउल, आवेश, शाहिद और सनाकेत सवार थे। गाड़ी पानी से भरे गड्ढे में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी हुसैनाबाद ग्रंट के चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय, दीवान राकेश यादव और विनोद यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से बोलेरो में सवार पांचों युवकों को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में सभी युवक सुरक्षित बच गए और एक बड़ी अनहोनी टल गई।युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस ने गड्ढे में फंसी बोलेरो को बाहर निकलवाने के लिए जेसीबी मंगवाई। काफी प्रयास के बाद गाड़ी को भी पानी से भरे गड्ढे से बाहर निकलवाया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।इस घटना में हुसैनाबाद चौकी पुलिस की सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर युवकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और गाड़ी को बाहर निकलवाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करना पुलिस की तत्परता को दर्शाता है।चौकी प्रभारी प्रतीक पांडेय, दीवान राकेश यादव और विनोद यादव की सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में पुलिस की ऐसी तत्परता आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करती है।इस घटना से एक बार फिर स्पष्ट होता है कि रात के समय वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। सड़क किनारे मौजूद गड्ढों और पानी से भरे स्थानों के पास वाहन की गति नियंत्रित रखनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।फिलहाल राहत की बात यह है कि बोलेरो में सवार सभी पांच युवक सुरक्षित हैं। हुसैनाबाद चौकी पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.