जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से मिले,बंधाया ढांढस
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन
बलरामपुर।जनपद के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में हुई दुखद सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।इस दौरान जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।