तेज रफ्तार से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
घटना मे प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार वाहन बरामद
बलरामपुर।दिनांक 18.10.2026 वादी राज कुमार सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी ग्राम चरनगहिया, बेलहा, थाना कोतवाली देहात, जनपद-बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक 17.10.2026 को समय करीब 22.40 बजे ग्राम चरनगहिया, बेलहा थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर में बलरामपुर–गौरा मार्ग के किनारे स्थित दुर्गा माता मंदिर पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वाहन संख्या UP 32 KA 2425 का चालक वाहन को तेजी से इधर-उधर लहराते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया गया है।जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं जिन्हे तत्काल एम्बुलेंस द्वारा जिला मेमोरियल अस्पताल, बलरामपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 03 घायलों की मृत्यु हो गई व अन्य घायलों का उपचार चल रहा है, उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 413/2026 धारा- 281/125(a)/125b/105/324(4) BNS बनाम वाहन चालक प्रदीप यादव पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम कमलापुर, थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर व आदर्श यादव पुत्र गिरजाशंकर यादव निवासी अहिरनपुरवा, थाना लहरपुर, जिला सीतापुर पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त दुखद घटना में अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार तिवारी मय हमराही कर्मचारीगणों द्वारा ग्राम बेलहा में दुर्गा माता मन्दिर कार्यक्रम के दौरान दुर्घटना कर गौरा चौराहा की ओर भाग रहे व्यक्तियों (वाहन चालक प्रदीप यादव पुत्र बनवारी लाल व उसके सहयोगी आदर्श यादव पुत्र गिरजाशंकर यादव) को नाकाबंदी/घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शराब के नशे में थे, जिनका चिकित्सीय परीक्षण संयुक्त जिला चिकित्सालय, बलरामपुर में कराया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन फोर्ड ईको स्पोर्ट (UP 32 KA 2425) घटनास्थल से 01 कि0मी0 आगे बेलहा गांव, गौरा चौराहा मार्ग के किनारे खड़ी मिली, जिसे थाना स्थानीय पर लाया गया। अभियुक्तगण को थाना हाजा पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।