Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

शक्ति स्मारक संस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न,नौ ब्लॉकों की प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विद्यार्थियों को बताया शिक्षा का महत्व

बलरामपुर। शक्ति स्मारक संस्थान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जनपद के नौ ब्लॉकों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय कुश्ती संघ के संरक्षक एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षा को जीवन में सफलता,आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम,अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस आयोजन से विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,विधायक पल्टूराम,विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,प्रिन्स वर्मा,अंजली मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, प्रदीप सिंह,भाजपा जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,डीपी सिंह बैस,श्याम मनोहर तिवारी,हरिवंश सिंह,संजय शुक्ल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने,लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.