Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं खनन निरीक्षक ने ग्राम पंचायत सरदारगढ़ में की कार्रवाई

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को तहसील सदर में ग्राम पंचायत सरदारगढ़ क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला एवं खनन निरीक्षक मोहम्मद हलीम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन संबंधी गतिविधियां निर्धारित नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही संचालित की जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।विशेष रूप से नदी तटीय क्षेत्रों एवं खनन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.