विधायक उतरौला की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला(बलरामपुर )भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ विधायक राम प्रताप वर्मा के द्वारा मनाई गई। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और एकता का अद्वितीय उदाहरण है। देश की आजादी के बाद उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराया और अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका यह योगदान देश कभी नहीं भुला सकता।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करें।उदाहरण ह। दश का आजादा क बाद उन्हान अपना कुशल नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराया और अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका यह योगदान देश कभी नहीं भुला सकता।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करें।इस अवसर पर रमाकांत वर्मा, फरिन्द गुप्ता रोहित राज गुप्ता विष्णु कुमार महेश गुप्ता हर्षित जायसवाल विनीश कुमार दीपक चौधरी,सुनील तिवारी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे