Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बलरामपुर पुलिस ने दीपावली पर्व पर 156 स्वामियों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बरामदशुदा स्मार्टफोन को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द

बलरामपुर।जनपद बलरामपुर के विभिन्न थानों से प्राप्त हो रहे मोबाइल फोन गायब,गुम होने के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात,साइबर पर्यवेक्षण अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल व थाना साइबर सेल,CEIR टीम ने भारत सरकार द्वारा संचालित संचार साथी पोर्टल का उपयोग कर कुल 156 अदद स्मार्ट फोन जिसमें 01 अदद आई फोन 16 व 02 अदद सैमसंग 25 अल्ट्रा प्रीमियम मोबाइल फोन बरामद किये गए। बरामदशुदा स्मार्ट फोन की अनुमानित कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये है। उक्त मोबाइल आज दिनांक 06/11/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये गए।मोबाइल लौटाए जाने के दौरान, उपस्थित नागरिकों,मोबाइल स्वामियों ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के साइबर सेल व उनके द्वारा थानों पर उपयुक्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में गठित कराई गयी साइबर,CEIR टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस की सतर्कता,प्रतिबद्धता,उत्तरदायित्यों और तकनीकी दक्षता की पराकाष्ठा व पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह भी उल्लेखनीय है कि इस पहल से न केवल जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है, बल्कि यह भी सिद्ध हुआ है कि जनपद बलरामपुर पुलिस, प्रत्येक पीड़ित की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।विदित रहे कि धनतेरस,दीपावली पर्व के अवसर पर मोबाइल स्वामियों द्वारा अपने फोन प्राप्त कर बलरामपुर पुलिस के सराहनीय उपलब्धि की भूरि-भूरि प्रसंसा की जा रही है। यह प्रयास न केवल गुमशुदा-सम्पत्ति की बरामदगी का उदाहरण है,अपितु यह भी दर्शाता है कि पुलिस अधीक्षक के आदेशों-निर्देशों के अनुक्रम में किस प्रकार तकनीकी और टीम वर्क से किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है।साथ ही पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा आम जनमानस को यह भी विश्वास दिलाया गया है कि गुमशुदा मोबाइल बरामदगी की उपरोक्त प्रक्रिया सतत् जारी रहेगी ।156 अदद स्मार्टफोन जिसमें 01 अदद आईफोन 16 व 02 अदद सैमसंग 25 अल्ट्रा प्रीमियम मोबाइल फोन शामिल है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35- से 40 लाख रुपये है।वर्तमान समय में जनपद के सभी थानों पर साइबर सेल,CEIR टीम का गठन किया गया है। कृपया मोबाइल गुम होने के संबंध में तत्काल आपके नजदीकी थाना पर स्थापित साइबर सेल पर शिकायत दर्ज कराए अथवा भारत सरकार द्वारा संचालित संचार साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।बलरामपुर पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर है ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.