Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने चोरी के 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी का समान बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।दिनांक 06.11.2026 को वादी कमलेश बहादुर (प्रधानाध्यापक) पुत्र घिराऊ लाल निवासी ग्राम बढ़या फरीद खाँ थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर तैनाती उच्च प्राथमिक विद्यालय गिद्धौर शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना कि प्राथमिक विद्यालय गिद्वौर के रसोईघर से अज्ञात चोरों द्वारा एक अदद सिलेण्डर, एक अदद गैस चूल्हा मय पाइप रेगुलेटर, दो बड़े तवा व राशन आदि चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 114/2026 धारा 305(e),331(4),317(2) BNS पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध,अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व मे थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 114/2026 धारा305(e),331(4),317(2) BNS से संबंधित 03 अभियुक्तों मुकेश कुमार वर्मा पुत्र स्व0 शिवप्रसाद वर्मा निवासी ग्राम दनाकाडीह गिद्वौर थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर,विनोद वर्मा पुत्र बसन्त लाल निवासी ग्राम पाण्डेयपुर गिद्वौर थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर, मो0 साजिद पुत्र मो0 शरीफ निवासी लंगड़ीजोत गिध्दौर थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को सुरकुनपुर तिराहा लख्खाडीह व गौर खास मार्ग से गिरफ्तार कर चुराएं गए माल को बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.