डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
दीपावली पर्व के अवसर पर डीएम ने नगर पालिका के सफाई कर्मियों एवं तहसील स्टाफ को मिठाई व उपहार वितरित कर दीं शुभकामनाएं
बलरामपुर।जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से तहसील उतरौला में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों की सुनवाई करते हुए कतिपय शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन किया जाए तथा शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाता है। सभी अधिकारी जनशिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ समाधान करें।उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या को समझते हुए उसका स्थायी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए।उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए राजस्व अभिलेखों एवं वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जाए तथा नियमानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में संबंधित पक्षों की बात सुनते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जाए, जिससे विवादों का प्रभावी समाधान हो तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद एवं अन्य संवेदनशील मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों एवं तहसील के अधिकारियों-कर्मचारियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाई एवं अन्य उपहार वितरित किए।जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता कर्मियों का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, खुशहाली एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मकता लेकर आए।जिलाधिकारी ने तहसील स्टाफ एवं सफाई कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी उतरौला सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।