कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के अंतर्गत निवासी अभियुक्त मेहंदी हसन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम जाफरपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा अपने नाम तथा पत्नी व माता पिता के नाम में कूटरचना तथा जन्मतिथि में अंतर व पता बदलकर दो पासपोर्ट पूर्व में जारी कराये गये थे जिसकी जाँच उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की गयी जाँचोपरांत दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सादुल्लानगर पर मुकदमा अपराध संख्या 60/2026 धारा 318(4)/ 336(3)/ 338/ 340(2)भारतीय न्याय संहिता व 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम 1967 पंजीकृत किया गया तथा संबंधित अभियुक्त मेहंदी हसन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम जाफरपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर को थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम ने जाफरपुर मोड़ सादुल्लानगर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया