बिहार में सामाजिक न्याय की ताकतों के उम्मीद हैं तेजस्वी-चंद्रभूषण सिंह यादव
रिपोर्ट – ब्यूरो
देवरिया।बिहार के संदर्भ में यदि बात करें तो सामाजिक न्याय की ताकतों की उम्मीद तेजस्वी प्रसाद यादव हैं,उक्त बातें रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर तेजस्वी प्रसाद यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव अकेले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने सांप्रदायिक ताकतों से संघर्ष करते हुए जय -पराजय, यश -अपयश, सज़ा -पुरस्कार की चिंता नहीं की है और अनवरत संघर्ष जारी रखा है।सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने तेजस्वी प्रसाद यादव को वर्तमान दौर का वंचित तबकों का विचलित हुए बिना अहर्निश संघर्षरत रहने वाला नायक बताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के नक्श- ए -कदम पर चलने वाले तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के अन्य सभी दलित -पिछड़े एवं कथित सेक्युलर लोगों द्वारा सत्ता और सुरक्षा के लिए केंद्र की सत्तासीन भाजपा सरकार के समक्ष घुटने टेक देने और खुद पर लगातार हो रहे आक्षेपों का मुकाबला करते रहने के बाद अपने आप को संघर्ष की भट्ठी में झोंका है लेकिन समझौता कर सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता का गला नहीं घोंटा है जिसे इतिहास के पन्नो में ससम्मान दर्ज किया जाएगा।तेजस्वी प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए सुरेश नारायण सिंह, संजय यादव, मोहन यादव, टुनटुन यादव, गोकुला यादव,रमेश यादव, सतेंद्र यादव,व्यास यादव, गोविंद यादव, दयानंद यादव, मार्कण्डेय नाथ तिवारी,अशोक यादव, संतोष मद्धेशिया, अयोध्या वर्मा, अभिषेक गुड्डू गोंड, शंकर गोंड, मिथिला वर्मा, उत्तिम यादव, नारायण प्रसाद,श्यामराज कन्नौजिया आदि ने तेजस्वी प्रसाद यादव- जिन्दाबाद के नारे के साथ बधाई दिया।