अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपराध,अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार मिश्र के नेतृत्व मे आज दिनांक 11.11.26 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अंकुर पाण्डेय उर्फ अनुराग पाण्डेय पुत्र स्व0 रामकृष्ण पाण्डेय निवासी टेढी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर के पास से 01 अदद C.M.P. 7.65 MM(बोर) व 03 अदद जिन्दा कारतूस 7.65 बोर अवैध शस्त्र के साथ डिपवाबाग के पास से अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 260/26 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया ।