Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

lलक्ष्मी, गणेश मूर्ति का किया गया विसर्जन

  • रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर,बलरामपुर।दीपावली के शुभ अवसर पर चल रहे पांच दिवसीय पूजन कार्यक्रम का समापन मां लक्ष्मी और गणेश जी का विधि विधान से पूजन कर किया गया नव युवक लक्ष्मी पूजा सेवा समिति द्वारा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में पूजन अर्चन किया गया उसके बाद मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम सिद्धेश्वर नाथ चौराहे से डीजे,भांगड़ा,ढोल,ताशो के धुन पर भक्ति गीतों की धुन पर नाचते गाते हुए मुख्य बाजार से होते हुए हनुमानगढ़ी तिराहा मुबारक मोड़,गूमा तिराहा से होकर चोरघटा घाट के लिए प्रस्थान किया।शोभायात्रा मे भारी संख्या में आस पास क्षेत्र से मूर्ति जैसे भेलया मदनपुर,कोटवा दरगाह,परशुरामपुर,भुजैनिक भार,कुर्मीनडीह आदि जगहों से मूर्ति को देर रात तक विसर्जन किया गया जिसमे भारी संख्या मे भक्त सूरज गुप्ता उर्फ प्रभात गुप्ता,विष्णु गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता,गोलू गुप्ता, आकाश गुप्ता छोटू, अमन गुप्ता आशीष गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सागर सोनी,आयुष शुक्ला,मनीष गुप्ता निलेश गुप्ता,ओम गुप्ता आदित्य, अंश, वैभव,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.