केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर(बलरामपुर।गोण्डा सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शुक्रवार को सादुल्लानगर पहुंचकर अलग-अलग शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं भी सुनीं।केंद्रीय राज्य मंत्री सबसे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. बहरैची गुप्ता के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ग्राम प्रधान एवं दिवंगत के अनुज रमेश गुप्ता सहित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि स्व. बहरैची गुप्ता संगठन के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इसके बाद मंत्री भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य रमेश चंद्र तिवारी के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी स्वर्गीय भतीजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।दौरे के अंतिम चरण में उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता, अवधेश उपाध्याय, रमेश चौहान, दीपचंद जायसवाल, कमलेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, देवानंद तिवारी, सांवल वर्मा, सुमित सिंह, सद्दाम हुसैन, सलमान, गुलाब चंद गुप्ता, विजय गुप्ता, श्याम जी वर्मा, राकेश जायसवाल, रंजीत गुप्ता, भगवान पूजन पटेल, ज्ञानचंद सोनी और संतराम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।