Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में राधेश्याम वर्मा को क्षेत्रीय सह-शोध प्रमुख की जिम्मेदारी, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर जताया आभार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर ।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय टीम में राधेश्याम वर्मा को क्षेत्रीय सह-शोध प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस नई जिम्मेदारी के बाद राधेश्याम वर्मा ने प्रदेश एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।राधेश्याम वर्मा को यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी और नीरज कटियार की संस्तुति एवं विश्वास के उपरांत प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्होंने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री एवं बुंदेलखंड प्रभारी शंकरलाल लोधी तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज कटियार से मुलाकात कर स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।राधेश्याम वर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने का अवसर है। उनका प्रयास रहेगा कि पिछड़े वर्गों से जुड़े सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक विषयों का तथ्यपरक अध्ययन कर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करें। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले राधेश्याम वर्मा ने भरोसा जताया कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का विश्वास बनाए रखना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को महत्व देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.