Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

28 वर्षीय युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर गंवाई जान, परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर।28 वर्षीय युवक रवि कुमार निवासी ग्राम वूधीपुर के मजरा बलुआ का संदिग्ध अवस्था में ससुराल में हुई मौत ,पुलिस शव को पी एम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी ,मृतक की पत्नी शिव संध्या ने बताया कि मेरे पति मेरे माइके थाना कोतवाली मनकापुर के महेवा नानकार में हमारे साथ 15 दिन पहले से रह रहे थे , जो फैजाबाद गए थे जब वे शाम को घर वापस आए तो वे शराब पीकर आये थे और लड़ाई झगड़ा हुआ था , हम अपने दोनों बच्चों के साथ लेट गए और वे भी विस्तार पर लेट गए और उनके विस्तार पर साड़ी का मच्छर दानी लगा था जिससे दिखाई नहीं दे रहा था।बीती आधी रात उन्होने मड़हा में लगे धन्ने से फांसी लगा ली आनन फानन में माइके के लोग मनकापुर सीसीएच इलाज कराने ले गये जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया ,
वहीं मृतक के पिता चिनकान का आरोप है कि मेरे बेटे रविकुमार का मौत ससुराल में कल रात को ही हुआ है लेकिन हमें गांव के एक ब्यक्ति ने सूचना आज दिनांक 16.11.2026 दिन में दी , तब हम लोग रवि कुमार के ससुराल गए तो वहाँ से लेकर आए तो देख गया की हमारे बेटे के गर्दन में निशान बना हुआ है तब हम सभी लोगों को संदेश हुआ कि हमारे पुत्र को उसके ससुराल के लोगों ने हत्या की है इसका हमें अंदेशा है, क्योंकि घर लाते समय मृतक के ससुराल पक्ष के किसी ने कुछ नहीं बताया।मृतक रविकुमार तीन भाई हैं , मंशाराम ,कर्ता राम बड़े हैं जो अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते है मृतक अपने भाइयों में सबसे छोटा है ,मृतक के राज 3 वर्ष ,राजेश 2 माह के बच्चे हैं,माता अनारा देवी और पत्नी शिव संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है ,थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित और सीओ डा जितेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना मनकापुर थाना कोतवाली के महेवा नानकार में हुआ है शव को पीएम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है , मनकापुर पुलिस को सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.