Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

दिव्यांग बुजुर्ग की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत का डीआईजी ने लिया संज्ञान

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पीड़ित दिव्यांग की हरसंभव सहायता करने तथा संवेदनशीलता के साथ पैरवी करने हेतु पीड़ित के अधिवक्ता से फोन पर की वार्ता

गोण्डा।आज दिनांक 16.11.2026 को शिविर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग बुजुर्ग काशीराम वर्मा पुत्र राम निधि निवासी ग्राम महाराजगंज थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा अशोक कुमार के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया। पीड़ित ने अवगत कराया कि उनके ही गांव के निवासी विपक्षी सुनील पुत्र शिवपूजन एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उनकी कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार, जब भी वह अपनी भूमि पर फसल की बुवाई करने का प्रयास करते हैं, तो विपक्षीगण द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट करने की धमकी दी जाती है, जिसके कारण वह अपनी ही भूमि पर खेती नहीं कर पा रहे हैं।पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त भूमि का सीमांकन पूर्व में कराया जा चुका है।प्रकरण की गंभीरता एवं पीड़ित बुजुर्ग की समस्या को संवेदनशीलता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों से पत्राचार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पीड़ित के अधिवक्ता से तत्काल दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर प्रकरण में प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही गई।पुलिस उपमहानिरीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं का नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.