Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

कटे होंठ व कटे तालू के मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए पंजीकरण कैंप एक व दो दिसंबर को

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।जनपद में जन्मजात कटे होंठ व कटे तालू के मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन व उपचार की सुविधा शुरू की जा रही है। यह सुविधा स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा दी जाएगी। इसके लिए पंजीकरण शिविर 1 दिसंबर एवं 2 दिसंबर 2026 को लगाया जाएगा। पंजीकरण स्थान साजिदा हॉस्पिटल (एहसान हेल्थ केयर सेंटर), आसाम रोड चौराहा, उतरौला है। शिविर डॉ. एहसान खान की देखरेख में कैंप प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक लगेगा। संस्था के को आर्डिनेटर डाक्टर नीरज शर्मा ने अपील की कि ऐसे किसी मरीज को आपरेशन की जरूरत हो तो उसका पंजीकरण जरूर कराएं। यह सुविधा मरीजों के लिए प्रत्येक दिन व निरंतर दिनों के लिए है। पहले ऑपरेशन करा चुके व परिणाम से असंतुष्ट मरीज भी निःशुल्क ऑपरेशन का लाभ उठा सकते हैं। इस अभियान में हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गोमती नगर, लखनऊ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. वैभव खन्ना व सीनियर कंसल्टेंट प्लास्टिक सर्जन डॉ. आदर्श कुमार का सहयोग रहेगा। को आर्डिनेटर ने बताया कि आपरेशन वाले बच्चों को लाने ले जाने, दवा-इलाज व रहने खाने की व्यवस्था का खर्च संस्था वहन करेगी! इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9565437056, 9935880201, 8318562683 या हेल्पलाइन नंबर 9454159999 पर भी संपर्क कर सकते हैं! इस दौरान डाक्टर अताउल्लाह खां, डाक्टर नासिर खां, अफजाल अहमद, आफताब खां समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.