Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत आयोजित हुआ टैबलेट वितरित कार्यक्रम

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गोंडा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत शुक्रवार को गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपदों के कुल 46,800 छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़कर उनकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत करना है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल पुस्तकालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और नई तकनीकों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि ये टैबलेट नए उत्तर प्रदेश के नौजवानों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए सशक्त मंच प्रदान करेंगे।मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थी छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरकार की इस पहल को युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.