Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भरत मिलाप एवं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के राज्याभिषेक के साथ समाप्त हुई चमरुपुर की रामलीला

1 min read

संवाददाता – जे०पी०त्रिपाठी

बलरामपुर।भरत मिलाप एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ समाप्त हुई चमरुपुर की रामलीला।चमरुपुर की रामलीला विगत कई वर्षों से उतरौला क्षेत्र में अपने उच्चकोटि की प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध है। क्षेत्रीय कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति से राम लीला को सफल बनाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। राम लीला का प्रोग्राम 12 दिनों तक चलता है। इस बीच रामलीला आयोजक एवं रामलीला कलाकार अपना सम्पूर्ण कार्य स्थगित करके अपना सम्पूर्ण समय कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा देते हैं। यही कारण है कि आज क्षेत्र में चारों ओर चमरुपुर की रामलीला चर्चा का विषय बनी हुई है।रामलीला को सफल बनाने में सर्वाधिक योगदान कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, ग्राम प्रधान शिव शंकर सैनी, जगदम्बिका प्रसाद गुप्ता ,फूल चन्द्र गुप्ता, राम सरन लोहिया,सोमेश प्रताप गुप्ता ,रोहित कौशल, संदीप कुमार गुप्ता ,आदि कलाकारों को जाता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.