Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पीएम कंपोजिट विद्यालय कन्या सादुल्लाह नगर और सहजौरा के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को सादुल्लाह नगर एजी हाशमी इंटर कॉलेज का शैक्षिक भ्रमण कर ली जानकारी

1 min read

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

सादुल्लाह नगर/बलरामपुर।शिक्षा क्षेत्र रेहराबजार के पीएम कंपोजिट विद्यालय कन्या सादुल्लाह नगर और पीएम कंपोजिट विद्यालय सहजौरा के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को सादुल्लाह नगर स्थित एजी हाशमी इंटर कॉलेज का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा प्रणाली, विज्ञान प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय जैसे संसाधनों की गहन जानकारी प्राप्त की।
प्रयोगशालाओं में हुआ प्रायोगिक ज्ञान का आदान-प्रदान
विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ शिक्षक मुस्तकीम अहमद सिद्दीकी ने छात्रों को संस्थान की शैक्षिक गतिविधियों से अवगत कराया। विज्ञान शिक्षकों अजमतउल्लाह कुरैश, स्वयं प्रकाश श्रीवास्तव और हिसामुद्दीन ने रसायन, भौतिकी और जीवविज्ञान प्रयोगशालाओं में उपकरणों का प्रदर्शन कर व्यावहारिक शिक्षा की जानकारी दी। साथ ही, पुस्तकालय में अध्ययन सामग्री की उपलब्धता भी दिखाई गई।
छात्रों ने की जिज्ञासाओं का समाधान
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से प्रश्न पूछकर विज्ञान और शिक्षण तकनीकों से जुड़ी जिज्ञासाएँ शांत कीं। पीएम कंपोजिट विद्यालय सहजौरा के 65 और कन्या सादुल्लाह नगर के 51 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
शिक्षकों व स्टाफ की रही सक्रिय भूमिका
छात्रों के साथ अरशद अब्बासी ,मोहम्मद रज्जाक,रशिम शर्मा सुश्री, कल्पना दुबे, मोहम्मद अफजल जुनैद अहमद, शिवम जायसवाल ,मोहम्मद सोहेल(पीटीआई) और एआरपी नीरज पांडेय सहित शिक्षकों ने मार्गदर्शन किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को बहुमुखी शैक्षिक संसाधनों से परिचित कराना और उनके शैक्षणिक अनुभव को समृद्ध बनाना था। विद्यालय प्रशासन ने इसे “शिक्षा के क्षेत्र में सहयोगात्मक पहल” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.