Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर पर किया गया पैदल गस्त

1 min read

रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा

बलरामपुर।जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखनें हेतु इंडो नेपाल बॉर्डर पर पैदल गस्त किया गया। इंडो नेपाल बॉर्डर पर अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिगत बार्डर पर सघन चेकिंग का जायजा लिया गया पेट्रोलिंग के दौरान भारत नेपाल की सीमा पर सटे गावों के ग्राम सुरक्षा समिति व संम्भ्रान्त व्यक्तियों को बार्डर व उनके आस पास के अवांछनीय गतिविधियों,तत्वो की जानकारी होने पर उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दिये जाने हेतु बताया गया जिससे अवांछनीय गतिविधियो,तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.