Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सड़क पर उतरी भाजपा महिलाएं

रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम

भाजपा महिलाओं की अगुवाई में फतेहगंज से सर्किट हाउस तक निकाली बाइक-स्कूटी रैली

अयोध्या। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने बाइक व स्कूटी रैली आयोजित किया। रैली फतेहगंज चौराहे से निकलकर चौक, रिकाबगंज और सिविल लाइन होते हुए सर्किट हाउस तक पहुंची। महिला मोर्चा व प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं ने इसकी अगुवाई की। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी का ध्वज दिखाकर रैली रवाना किया, जबकि चौक से महापौर गिरीश पति त्रिपाठी भी शामिल हुए। समापन पर सर्किट हाउस सभागार में हस्ताक्षर अभियान चला, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया।सर्किट हाउस में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है और यह अधिनियम उस दिशा में मजबूत पहल है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से समाज में समानता को बल मिलेगा और आने वाले समय में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और अधिक सशक्त होकर सामने आएगी।अभियान संयोजक रीना द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को अब राजनीति और नेतृत्व में आगे आने का अवसर मिलेगा, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कार्यक्रम का संयोजन युवा मोर्चा महामंत्री आकाश सोमवंशी ने किया। कार्यक्रमों में श्यामा शर्मा, भारती सिंह, मोनिका सिंह, गरिमा मौर्या, अनीता द्विवेदी, खुशबू शर्मा, करूणा पाण्डेय, शशिरानी शर्मा, हुकुमकेश पाण्डेय, अनामिका मिश्रा, उर्मिला सिंह, सुधा पाण्डेय, नीलम जायसवाल, महामंत्री परमानंद मिश्र, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी, तिलकराम मौर्या, अमित कुमार मिश्र, अमन तिवारी बिटटूअध, जेपी श्रीवास्तव, ओमिश अग्रहरि, दिनेश कन्नौजिया, शुभम् श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.