डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट का मासिक बाह्य निरीक्षण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का गहन निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया तथा सभी कैमरों की कार्यशीलता की जांच कराई। निरीक्षण के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाए गए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था में निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय सहाय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी केशव मल्होत्रा , अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी, अधिशाषी अभियंता आरईएस व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।