Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 54 बोरी अवैध यूरिया बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो सिद्धार्थ नगर

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत एसएसबी और खुनवा पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई 54 बोरी यूरिया खाद बरामद की।एसएसबी के अनुसार, सीमा चौकी बाणगंगा और खुनवा पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम परसौना गांव के पास नियमित गश्त पर थी। सूचना मिली कि भारत-नेपाल सीमा से करीब 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में एयरटेल टावर के निकट हरे रंग के तिरपाल के नीचे यूरिया खाद छिपाकर रखी गई है, जिसे रात के अंधेरे में नेपाल भेजने की तैयारी थी।सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो तिरपाल के नीचे 54 बोरी यूरिया बरामद हुई। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी खाद के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। बरामद यूरिया को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी खुनवा के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.