मारपीट व हत्या का प्रयास करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
पचपेड़वा, बलरामपुर।दिनांक 16.06.2026 को वादी विनोद कुमार पुत्र जंग बहादुर ग्राम गनवरिया बगुलहा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा पर सूचना दिया गया कि दिनांक 16.6.2026 क मिट्टी और रास्ता की कहां सुनी को लेकर मेरे भाई बजरंगी पुत्र जंग बहादुर को विपक्षी विजय बहादुर पुत्र भगौती, रोहित पुत्र विजय बहादुर, तारावती पत्नी विजय बहादुर, व पतरकी पुत्री विजय बहादुर निवासी उपरोक्त ने गाली गलौज देकर डंडे व लात घूसो से मारने लगे मेरे भाई के चिल्लाने पर मैं व राजू व भाभी सीमा देवी उर्फ रीमा बचाने दौड़े तो हम सभी को भी गाली देकर मारा पीटा है और हम लोग को हल्की व मेरे भाई बजरंगी व राजू को काफी चोटे आयीं हैं जिनको दवा हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा लाया गया परंतु हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया। जिसके सम्बन्ध में वादी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 115(2) 352 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 109(1),3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गई।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त मारपीट में हत्या का प्रयास की घटना में नामित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में आज दिनांक- 15.07.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2026 धारा 115(2) 352 351(3) ,109(1),3(5) बीएनएस में वाछिंत 03 नफर अभियुक्त रोहित कुमार कश्यप पुत्र विजय बहादुर कश्यप ,विजय बहादुर कश्यप पुत्र स्व0भगौती निवासीगण ग्राम गनवरिया बगुलहा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर, अभियुक्ता तारावती पत्नी विजय बहादुर कश्यप निवासिनी ग्राम गनवरिया बगुलहा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को बह्द ग्राम गनवरिया बगुलहा थाना पचपेडवा जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।