गो-तस्करों गिरोह के 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
महराजगंज, बलरामपुर।गैंगलीडर मुन्नान उर्फ मन्नान पुत्र नजीर निवासी शिवानगर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर अपने गैंग सदस्य अभियुक्तगण- सोनू खां,कल्पू निवासीगण शिवानगर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर, शौकत अली, समीउल्ला,फकरुद्दीन पुत्र इद्रीश निवासीगण भुड़कुडहा मश0 नौवा थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर के साथ मिलकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए गाय के बछड़े का बध कर उसके मांस को बेचकर धनार्जन करने वाले अभियुक्तगणों के विरुद्ध दिनांक 22.07.2026 को थाना महराजगंज तराई पर मु0अ0सं0 87/26 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा कुख्यात गो तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.07.2026 को थाना महराजगंज तरई पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2026 धारा 3(1)यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से संबन्धित वांछित अभियुक्तगण मुन्नान उर्फ मन्नान पुत्र नजीर,कल्पू पुत्र नजीर निवासीगण शिवानगर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर,शौकत अली पुत्र इद्रीश, समीउल्ला पुत्र मेहदी हसन,फकरुद्दीन पुत्र इद्रीश निवासीगण भुड़कुडहा मश0 नौवा थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर को कौवापुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।