Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

साइंस क्विज ओरल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के अंतर्गत हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइंस क्विज ओरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीम गांधी हाउस रही जबकि टैगोर हाउस रनर टीम रही। प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता में भाग लेने और अपने ज्ञान, तर्क शक्ति तथा वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करने वाले छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि होना, कौशल का विकास, मानसिक विकास होना एवं प्रतियोगिता जैसी परीक्षाओं से भय दूर होना हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे चारों ओर होने वाली हर घटना के पीछे विज्ञान का कोई ना कोई रहस्य छुपा रहता है आज की एक प्रतियोगिता विज्ञान को रोचक तरीके से समझने और सीखने का अवसर प्रदान करेगी। प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा ने कहा की बच्चों के भविष्य को देखते हुए आए दिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है जिससे बच्चों के कौशल विकास एवं मानसिक विकास में वृद्धि होती है और परीक्षा संबंधी भय दूर होता है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला, दीपिका मिश्रा,राहुल चौधरी, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला ,अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, दीपक सिंह,गुरु सेवक यादव , अरुण कुमार,रामकुमार वर्मा ,अंकिता शर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा, ,खुशबू वर्मा, आरती गुप्ता, सौम्या सिंह, निशा वर्मा, आकृति चौबे, ऋचा गुप्ता, सोनी वर्मा,हरी राम वर्मा , रक्षा राम,अनीता देवी समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे । के अंतर्गत हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइंस क्विज ओरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीम गांधी हाउस रही जबकि टैगोर हाउस रनर टीम रही। प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता में भाग लेने और अपने ज्ञान, तर्क शक्ति तथा वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करने वाले छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि होना, कौशल का विकास, मानसिक विकास होना एवं प्रतियोगिता जैसी परीक्षाओं से भय दूर होना हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे चारों ओर होने वाली हर घटना के पीछे विज्ञान का कोई ना कोई रहस्य छुपा रहता है आज की एक प्रतियोगिता विज्ञान को रोचक तरीके से समझने और सीखने का अवसर प्रदान करेगी। प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा ने कहा की बच्चों के भविष्य को देखते हुए आए दिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है जिससे बच्चों के कौशल विकास एवं मानसिक विकास में वृद्धि होती है और परीक्षा संबंधी भय दूर होता है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला, दीपिका मिश्रा,राहुल चौधरी, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला ,अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, दीपक सिंह,गुरु सेवक यादव , अरुण कुमार,रामकुमार वर्मा ,अंकिता शर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा, ,खुशबू वर्मा, आरती गुप्ता, सौम्या सिंह, निशा वर्मा, आकृति चौबे, ऋचा गुप्ता, सोनी वर्मा,हरी राम वर्मा , रक्षा राम,अनीता देवी समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.