Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बाल अपचारी द्वारा चुराएं गए 50,000 रुपये नकद, कपड़े एवं जेवरात बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बाल अपचारी से चोरी के जेवरात खरीदने वाला अभियुक्त दुकानदार गिरफ्तार

गैसड़ी,बलरामपुर।दिनांक 24.07.2026 को वादी धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम पिपरी जिगनिहवा, थाना कोतवाली गैसड़ी, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि वादी की बहू के कमरे में दिन के समय अज्ञात बाल अपचारी प्रवेश द्वारा ₹50,000 नकद, कपड़े एवं जेवरात चोरी कर लिए गए। सूचना प्राप्त होने पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जांच की गई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली गैसड़ी पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(a)/331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 26.07.2026 को थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली गैसड़ी पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(a)/331(3) बीएनएस में विवेचना पश्चात प्रकाश में आए 16 वर्षीय बाल अपचारी व चोरी के जेवरात खरीदने वाला अभियुक्त दुकानदार भरतलाल गुप्ता को विस्कोहर रोड, कस्बा गैसड़ी को उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.