Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पिता की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार, कब्जे से आला कत्ल बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

तुलसीपुर, बलरामपुर।वादी राजू पुत्र कल्लू निवासी जरवा रोड निकट लाल चौराहा पेट्रोल पम्प के पीछे थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना तुलसीपुर पर प्रार्थना-पत्र दिया गया कि दिनांक 25.07.2026 की रात्रि विपक्षी मेरा छोटा भाई पिण्टू उर्फ करिया (उम्र 21वर्ष) पुत्र कल्लू निवासी उपरोक्त द्वारा बहन को गाली गलौज दी जा रही थी, जिसको मेरे पिता कल्लू (मृतक उम्र 50वर्ष) द्वारा रोका गया तो पिण्टू उर्फ करिया द्वारा अधजली लकड़ी के डण्डे से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया, जिन्हे इलाज हेतु नजदीकी सरकारी अस्पताल तुलसीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा मेरे पिता/कल्लू को मृत घोषित कर दिया गया, जिसके संबन्ध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 97/26 धारा 85, 103(1), 115(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना के संबंध में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरी थाना तुलसीपुर सुधीर सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.07.2026 थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 97/26 धारा 85, 103(1), 115(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त पिण्टू उर्फ करिया (उम्र 21वर्ष) पुत्र कल्लू निवासी जरवा रोड निकट लाल चौराहा पेट्रोल पम्प के पीछे थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को लाल चौराहा तुलसीपुर से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर थाना स्थानीय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त पिन्टू उर्फ कालिया उर्फ करिया से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा अपने किये की माफी मांगने लगा।अभियुक्त उपरोक्त से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल के सम्बन्ध में बताया कि मैंने वाद विवाद के दौरान अपने पिता को एक लकड़ी के बड़े टुकड़े जिसका अगला सिरा जला हुआ था उसी से गुस्से में मार दिया था। उसी टुकड़े से मैने अपनी मां को जब वह पिता को बचाने आयी तो उसे भी मारा मैने अपने पिता को तब तक मारा जब तक वह मर नहीं गये। उसके बाद मैं वहां से भाग गया था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.