Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

साइबर ठगी के शिकार युवक को रेहरा बाजार पुलिस ने लौटाए ₹40 हजार, त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार (बलरामपुर)। साइबर ठगी के शिकार एक युवक को रेहरा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने बैंक और न्यायालय के समन्वय से ठगी गई रकम में से ₹40 हजार पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। धनराशि मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।ग्राम अधीनपुर निवासी राजेश कसौधन ने बताया कि 16 जनवरी 2026 को अज्ञात कॉल आने के कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से ₹49,900 निकल गए। उन्होंने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना रेहरा बाजार की साइबर हेल्पडेस्क सक्रिय हुई और तकनीकी जांच के दौरान आरोपी के खाते में ₹40 हजार होल्ड करा दिए।न्यायालय के आदेश और बैंक के सहयोग से आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात पाल तथा महिला आरक्षी आरती वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी गई रकम को समय रहते होल्ड कर वापस दिलाने की संभावना बढ़ सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.