Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सरयू नहर में नहाने गया नेपाल निवासी युवक डूबा, पांच घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला शव

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर| पचपेड़वा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर गांव के पास से होकर गुजर रही सरयू नहर में नहाने के दौरान नेपाल निवासी एक युवक के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी।स्थानीय तैराकों ने नहर में जाल डालकर करीब पांच घंटे तक लगातार खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण तलाश अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली और युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवक के परिजनों में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक नहर में खोजबीन जारी रही, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.