Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बलरामपुर में राहत कोष घोटाले की FIR पर अधिवक्ताओं की नाराजगी, 6 अगस्त को आम सभा बुलाई

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। जिला युवा अधिवक्ता एसोसिएशन, बलरामपुर की बुधवार को आयोजित आपात बैठक में राहत कोष घोटाले से संबंधित दर्ज एफआईआर में पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया गया। एसोसिएशन का आरोप है कि मामले में पुलिस प्रभावी एवं पारदर्शी कार्रवाई नहीं कर रही है।इसी मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए 6 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे संघ भवन, तहसील परिसर, बलरामपुर में अधिवक्ताओं की आम सभा बुलाई गई है। बैठक में सभी अधिवक्ताओं से समय पर पहुंचकर अपने सुझाव एवं विचार रखने का आग्रह किया गया है, ताकि आगामी आंदोलन एवं कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जा सके।एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि राहत कोष घोटाले की निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए अधिवक्ताओं की एकजुटता आवश्यक है। सभी सम्मानित अधिवक्ताओं से बैठक में उपस्थित होकर अपने मत स्पष्ट करने और आवश्यक सुझाव देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.