अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत
रिपोर्ट – ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। जनपद के थाना रामनगर क्षेत्र में लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग चौका घाट स्थित दुर्गा पुर मोड़ के पास शुक्रवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सचिन पुत्र विजय पाल ग्राम सुरजन पुरवा थाना मोहमदपुर खाला जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन अपनी बाइक से बहराइच जिले में अपनी मां को लेने जा रहा था तभी दुर्गा पुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोर दार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सचिन बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है