पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पूरब टोला पुलिस चौकी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
निर्माण कार्य का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बलरामपुर।आज दिनांक 28.08.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत पूरब टोला पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया गया एवं कार्य की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की गई। निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने एवं समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। चौकी परिसर, कार्यालय एवं बैरक में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा सरकारी संपत्ति का रख-रखाव बेहतर ढंग से करने हेतु निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस चौकियों का सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएगा, जिससे आमजन को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी तथा पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।