Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गैर-इरादतन हत्या का प्रयास करने वाला वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.08.2026 को उप निरीक्षक रणविजय सिंह मय हमराह कांस्टेबल गौतम प्रसाद द्वारा एन0बी0डब्ल्यू वारण्टी रामनिवास उर्फ भग्गड़ पुत्र कल्लू उम्र 45 वर्ष निवासी जनुका बारम थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर केस नं0 219/2022 धारा 308/323/504/506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया ।नियमानुसार कार्यवाही कर वारंटी उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.