नागपुर महाराष्ट्र में चमका गोण्डा का सितारा , जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला ‘नागपुर सिटी आइकोनिक अवार्ड 2026’
रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा
गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के ग्राम हरदिहा सपौर निवासी ख्यातिप्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया को सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘नागपुर सिटी आइकोनिक अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।एकता फाउंडेशन सामाजिक संगठन की ओर से 29 अगस्त 2026 को रवि भवन सभागृह, नागपुर में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। जादूगर मिस्टर इंडिया लंबे समय से जादू की कला के माध्यम से नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सड़क सुरक्षा और अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं।सम्मान मिलने पर गोण्डा के लोगों में खुशी है। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय शुक्ला, राज कुमार मिश्रा, सहदेव चौहान, दलजीत सिंह और देवेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।