पुलिस अधीक्षक ने शारदीय नवरात्रि में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में लगने वाले मेले का किया निरीक्षण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
तुलसीपुर, बलरामपुर।आज दिनांक 07.10.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर तुलसीपर परिसर में आयोजित होने वाले मेले एवं बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के दृष्टिगत देवीपाटन मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, मेला क्षेत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से की गई तैयारियों की जानकारी ली गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित रखा जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा भीड़ का सुचारु एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जाए। मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करने तथा लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित पॉइंट पर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं वाहनों के आवागमन के लिए प्रभावी यातायात प्लान के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निर्धारित पार्किंग स्थलों का समुचित उपयोग कराया जाए तथा मुख्य मार्गों एवं मेला क्षेत्र में अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। आपातकालीन वाहनों के आवागमन के लिए आवश्यक मार्ग को सुगम बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों एवं निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान लगातार पेट्रोलिंग एवं फुट पेट्रोलिंग कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को मंदिर प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं वैकल्पिक व्यवस्थाओं को तैयार रखने पर भी जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान देवीपाटन मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी रहनी चाहिए, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में देवी मां के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकें।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।