मृतक वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान के परिवार को जिलाधिकारी ने प्रदान की आर्थिक सहायता
रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा
गोंडा। ग्राम गढ़ी मोतीगंज, मनकापुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान, जो श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य थे, का गंभीर बीमारी के कारण 15 सितंबर को निधन हो गया था।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोंडा के आग्रह पर सोमवार जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा मृतक पत्रकार की पत्नी सायरा बानो को आपदा राहत के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपये की धनराशि ऑनलाइन उनके खाते में भेजी गई। जिलाधिकारी द्वारा विधवा पेंशन की स्वीकृति एवं अंत्योदय कार्ड बनवाने का भी आश्वासन दिया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 15 सितंबर को ही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोंडा द्वारा मृतक के घर जाकर उनकी पत्नी को 25 हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की गई थी।
इस सहयोग के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोंडा ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का आभार व्यक्त किया है।