गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न,संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन।
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
अटल भवन में आयोजित जिला मासिक बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता,चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने पर जोर।
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन,तुलसीपार्क में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई।भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कूमार मिश्र ने सभी अतिथियों पदाधिकरियों कार्यकत्ताओ का स्वागत किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी सुभाष यदुवंशी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारियों,जिला प्रभारी, जनप्रतिनिधियों तथा जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में चुनावी रणनीति,संगठनात्मक गतिविधियों,कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर दिया जोर।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना होगा। शिक्षक मतदाताओं से प्रभावी संपर्क स्थापित करने,उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को उन तक पहुंचाने की दिशा में गंभीरता से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अवधेश पांडेय बादल ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद,कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक प्रयासों से सुनिश्चित होती है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना,शिक्षक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाना तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी के समन्वित प्रयास से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
राजकिशोर मौर्य ने संगठनात्मक समन्वय पर दिया बल।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजकिशोर मौर्य ने कहा कि संगठन की कार्ययोजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला,मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा,कार्यकर्ताओं से संवाद तथा जनसंपर्क गतिविधियों को गति देकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
जिला मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की भी हुई समीक्षा।
बैठक में संगठन की मासिक गतिविधियों,आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। संगठन की एकजुटता,अनुशासन और समर्पण को सफलता का आधार बताते हुए सभी से सामूहिक रूप से कार्य करने की अपील की गई।
ये रहे उपस्थित।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,गोंडा सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय,प्राचार्य प्रो.जेपी पांडेय,शंकरदयाल पांडेय,गैसड़ी चेयरमैन प्रिंस वर्मा,रवि वर्मा,ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह पिंकी,वरुण सिंह मोनू,दयाराम प्रजापति,शिव प्रसाद यादव,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह पिंकू,बिंदू विश्वकर्मा,महेंद्र पांडेय,राजाराम गौतम,दीपचंद्र जायसवाल,मंजू तिवारी,झूमा सिंह,ललिता तिवारी,सुनीता मिश्रा,साधना पांडेय,सरोज तिवारी,नंदनी शुक्ला,राधेश्याम वर्मा,डीपी सिंह बैस,अविनाश मिश्र एवं संदीप उपाध्याय सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता और सक्रियता के साथ गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को गति देने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प पर जोर दिया गया।