सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अधिवक्ता संघ ने अनुराग मौर्य के खिलाफ FIR की मांग की
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला( बलरामपुर) उतरौला में सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। अधिवक्ता संघ उतरौला ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कोतवाली उतरौला में अनुराग मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।यह मामला 23 अक्टूबर 2026 का है। फेसबुक पर ‘UP-47 Wale’ नाम की आईडी से एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें बलरामपुर के डीएम और अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद पर लोगों की राय मांगी गई थी। आरोप है कि अनुराग मौर्य ने इस पोस्ट पर अधिवक्ताओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।अधिवक्ता संघ का कहना है कि इस टिप्पणी से अधिवक्ता समाज की छवि खराब हुई है। संघ ने पुलिस से FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने 24 अक्टूबर 2026 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को यह प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके साथ टिप्पणी के स्क्रीनशॉट की कॉपी भी संलग्न की गई है।