Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एक घंटे तक चक्का जाम

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

एक माह से कार्य बहिष्कार जारी, 715 वादों की सुनवाई प्रभावित; 25 दिनों से बैनामे का पंजीकरण ठप

उतरौला (बलरामपुर)। नामांतरण प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ता संघ का आंदोलन लगातार जारी है।शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महामंत्री रवि मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी बलरामपुर के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंचकर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले चक्का जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा।स्थिति को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया। बस्ती जाने वाले वाहनों को मुख्य बाजार से निकाला गया, जबकि मनकापुर जाने वाले वाहनों को गोंडा रोड से जोगीवीर गांव होते हुए गंतव्य की ओर भेजा गया।अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार पिछले एक महीने से जारी है। इसके चलते न्यायिक और पंजीकरण संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। करीब 25 दिनों से किसी भी बैनामे का पंजीकरण नहीं हुआ है, जिससे लाखों रुपये के राजस्व की क्षति होने की बात सामने आई है। वहीं, अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के कारण 715 वादों की सुनवाई भी नहीं हो सकी है।शुक्रवार को तहसील परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन स्थल पर 40 अधिवक्ता बैठे और आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। अधिवक्ता ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था के विरोध में अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।धरना-प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह, देवेंद्र कुमार, अनीसुल हसन, बाबर अली, अखिलेश यादव, निजाम अंसारी, मनोज शर्मा, आयशा फैज़ान, अभिमन्यु, अमित कुमार, दिनकर, आलोक गुप्त, प्रवीण कुमार, इज़हारुल हसन, नाजिर मलिक, रवि गुप्त, अखिल श्रीवास्तव, खलील खान,आशीष कसौधन,अजीत यादव और शादाब खान, संतराम वर्मा, संदीप गुप्ता, प्रवेश कुमार, दीपक गुप्ता,विनीश गुप्ता,सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.