Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गौरा चौराहा,बलरामपुर।दिनांक 26/10/26 को समय करीब 18.00 बजे वादिनी अपने घर पर बैठी थी, कि एक व्यक्ति जोगी के भेष में वादिनी के घर पर आया और कहा कि मैं तुम्हारा लड़का रामचरित यादव हूँ, जो लगभग 25 वर्ष पहले मुम्बई से गायब हुआ था, तब वादिनी अपने घर के अन्दर से उक्त व्यक्ति की पहचान हेतु प्रकाश लेने गई कि फूल की थाली व एक जोड़ी चांदी की पायल दरवाजे पर रखी थी, जब वादिनी प्रकाश लेकर घर के अन्दर से आई तो देखी कि फूल की थाली व चाँदी का पायल वह व्यक्ति चोरी करके भाग गया है, उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना गौरा चौराहा पर मु0अ0सं0 – 128/26 धारा – 303(2)/319(2) बीएनए संख्या पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक चन्दन कुमार थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.10.26 को थाना गौरा चौराहा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 128/26 धारा – 303(2)/319(2) बीएनएस0 व बढ़ोत्तरी धारा- 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त कालिया उर्फ गुड्डू पुत्र जमले निवासी ग्राम टिकरिया बिशुनपुर बेरिया थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को भोजपुर मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि दिनांक 26.10.2026 की शाम करीब 6:00 बजे के आसपास मैं ग्राम सदवापुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर वादिनी के घर जोगी के वेष में गया था और मैंने कहा कि मैं तुम्हारा लड़का रामचरित्र यादव हूँ, जो अब से 25 वर्ष पहले मुंबई से गायब हो गया था, तब मेरी पहचान हेतु वादिनी द्वारा घर के अंदर प्रकाश लेने गई तभी मेरे द्वारा एक फूल की थाली व एक जोड़ी चांदी का पायल जो दरवाजे के पास रखा था, को चोरी करके भाग गया था, अब तक मैं जोगी के बेस में इधर-उधर घूमता रहा और आज मैं अपने घर गोंडा जाने के लिए यहां पर साधन का इंतजार कर रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.