Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने चोरी के 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 29.09.2026 को वादी अमन पटेल पुत्र जगदेव पटेल निवासी ग्राम अटवाई थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा ई-एफआईआर के माध्यम से सूचना दी गई कि ग्राम सभा घुघुलपुर में Airtel कम्पनी की साईट टावर से दिनांक 14.09.2026 की रात्रि में 03 अदद अजना और वोडाफोन का 02 अदद अजहा(GSM एण्टिना) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 389/2026 धारा-303(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।तथा दिनांक 29.09.2026 को वादी रंजीत मौर्य पुत्र जगदीश प्रसाद मौर्य ग्राम कटकौली थाना धम्मौर जनपद सुल्तानपुर जो वर्तमान समय में जनपद बलरामपुर में RST कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है, जिनके द्वारा थाना महराजगंज पर तहरीरी सूचना दिया गया कि दिनांक 14/07/2026 को साइट लौकहवा से दो अदद एयरटेल अजना चोरी हुआ व महादेव हरिहर नगर से बैटरी बैंक में जाने वाली 70 SQMM की लगभग 38 मी पावर केबल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर ली गई, प्राप्त सूचना के आधार पर थाना महराजगंज तराई पर मु0अ0स0 116/26 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम, सर्विलांस सेल व SOG टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 389/2026 धारा- 303(2)/317(4)/3(5) BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण आशिफ पुत्र नूर इलाही निवासी मलिकनगर आयशा मस्जिद वाली गली थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद,इकबाल पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी मलिकनगर निकट श्याम स्वीट व अल उमर मस्जिद के पास थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को पनहिया गाँव के टॉवर के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।अभियक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि आज हम लोग पनहिया गाँव के टॉवर पर चोरी करने की फिराक मे थे और अपने साथी कन्हैया पुत्र बनवारी उर्फ बन्नो निवासी राजगढ़ी थाना सुरील जनपद मथुरा का इंतजार कर रहे थे, कन्हैया एक टेक्निशियन है, के साथ मिलकर विभिन्न टावरो से अजना व अजहा माडयूल , केबिल, कार्टेड की चोरी करते है, कन्हैया टावर पर चढ़कर अजना एवं अजहा को उतारता है जिसे गाजियाबाद मे एक अन्जान व्यक्ति को बेच देते है, जो एक अजना का करीब 15 हजार रूपया देता है शेष सामानो का जैसा सामान होता है, 5000 से लेकर 7000 रुपये तक दे देता है । दिनांक 14.09.2026 की रात्रि मे हम तीनो ने मिलकर घुघुलपुर मे तीन अजना एवं दो अजहा और माडयूल इमरशन कम्पनी की, कार्टेज , माड्यूल डेल्टा मय कार्टेज, केबिल की चोरी किये थे जिसमे से अजना व अजहा को उसी समय गाजियाबाद उठा ले गये थे, लेकिन सामान ज्यादा होने के कारण माड्यूल , कार्टेज, माडयूल डेल्टा मय कार्टेज व केबिल को घुघुलपुर से कुछ आगे झाड़ी मे छिपाकर रख दिये थे तथा जुलाई महीने मे हम तीनों मिलकर महादेव हरिहर नगर थाना महराजगंज तराई के टावर पर चोरी किये थे, जहां से कुछ केबिल ले गये कुछ को वही छिपा कर रखे दिये थे, जहां पर घुघुलपुर की चोरी का बचा सामान रखे थे, साथ ही साथ यह भी बता रहे है कि वे जुलाई मे लौकहवा के टावर से दो अजना की चोरी किये थे, जिसे बेच दिये और पैसा खर्च हो गया । अगस्त महिने मे तीनों मिलकर गिलौला के पास एकघरवा टावर से तीन अजना चोरी किये थे, जिसे तुरन्त उठा ले गये थे। हरिहरपुर व घुघुलपुर के जो सामान हमलोग उस समय नही ले जा पाये थे, आज वहाँ से उठाकर बोरी मे भरकर यहीं पर लाकर बाग मे रखे है, यदि कन्हैया आ जाता तो हम यहाँ पर अजना की चोरी करते और चले जाते लेकिन उसकी मोबाईल बन्द होने पर उक्त माडयूल,कार्टेज , माडयूल मय कार्टेज , केबिल को ले जाने वाले थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.